उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर से एक बेहद चौंकाने वाली और अनोखी खबर सामने आई है। यहाँ के दिल्ली वाला चौक इलाके में एक रिहायशी क्षेत्र के बीचों-बीच दुर्लभ प्रजाति का सफेद रंग का उल्लू घायल अवस्था में मिला। जिसके बाद उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बता दें, दिवाली के त्योहार से ठीक पहले इस तरह के दुर्लभ सफेद उल्लू का मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, दीपावली के दौरान धन और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उद्देश्य से तांत्रिक अनुष्ठानों और उल्लू की बलि दिए जाने से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। इसी वजह से दिवाली के आसपास ऐसे दुर्लभ पक्षियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उल्लू की सेहत में सुधार होते ही उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग ने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने और वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने की भी अपील की है।

Adani Power और ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन के बीच हुआ बड़ा समझौता,जानिए क्या है प्रोजेक्ट की खासियत

शेयर करना
Exit mobile version