हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक साधु ने कथित तौर पर दूसरे साधु पर पहले ईंट से हमला किया और फिर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है।

दुकान के बाहर बरामदे में मिला शव

जानकारी के मुताबिक, घटना बेनीगंज थाना क्षेत्र में कोथावां-अतरौली रोड की है। यहां एक दुकान के बाहर बने बरामदे में साधु का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई।

ईंट से हमला, फिर कुल्हाड़ी से हत्या

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पहले साधु के सिर पर ईंट से हमला किया। इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

आरोपी साधु मुन्नी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुन्नी के रूप में बताई गई है, जो पाही उगपुर का निवासी है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, इस वारदात को लेकर पुलिस की जांच जारी है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण था, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

"जितनी पुलिस बुलानी है बुला लो, 12 october को होगा बड़ा प्रदर्शन" ! Rahul Gandhi का ऐलान

शेयर करना
Exit mobile version