विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के औद्योगिक शहर विशाखापत्तनम से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ स्थित एक प्रतिष्ठित स्टील प्लांट की SMS-2 और STC-3 हीट फैसिलिटी (Heat Facility) में काम के दौरान भारी मात्रा में पिघला हुआ स्टील (लोहा) अचानक लीक हो गया। इस खौफनाक दुर्घटना की चपेट में आने से आठ मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

बता दें, प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब यह हादसा हुआ तब प्लांट के इस हिस्से में रोजाना की तरह भारी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक अत्यधिक उच्च तापमान वाला पिघला हुआ स्टील फैसिलिटी से बाहर लीक होने लगा, जिससे वहां काम कर रहे कर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्लांट प्रबंधन, आपातकालीन बचाव दल और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार कई मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस भीषण हादसे के बाद से मृतक मजदूरों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील लीक कैसे हुआ और क्या सुरक्षा मानकों में कोई बड़ी लापरवाही बरती गई थी।

Virendra Singh से सुनिए,मंत्री नंदी हुए बेआबरू,छिन गया विभाग

शेयर करना
Exit mobile version