नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ देर के लिए फेसबुक से अचानक गायब हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। दरअसल, भारत में कई यूजर्स को जब यह वीडियो खोलने की कोशिश की, तो स्क्रीन पर एक संदेश आया कि यह सामग्री इस समय देश में उपलब्ध नहीं है। इस बात ने देखते ही देखते राजनीतिक हलकों में भी तूल पकड़ लिया।

मेटा ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

पूरे विवाद के बाद मेटा की तरफ से अब एक छोटा लेकिन साफ बयान सामने आया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, यह सामग्री गलती से हट गई थी और अब इसे फिर से बहाल कर दिया गया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो को हटाने के पीछे कोई सरकारी आदेश या कानूनी दबाव नहीं था, बल्कि यह महज एक तकनीकी या संचालन संबंधी चूक थी। फिलहाल वीडियो पूरी तरह से सामान्य रूप से सभी के लिए उपलब्ध है।

Paper Leak Bill पर संसद में बहस आज, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने सामने

शेयर करना
Exit mobile version