Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल के ज़रिए कैप्टन स्मित मच्छार से बात की और उनकी असाधारण हिम्मत, सूझ-बूझ तथा कठिन परिस्थिति में दिखाए गए संयम की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि पूरा देश इस समय स्मित के लिए प्रार्थना कर रहा है और देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है। इस दौरान कैप्टन स्मित काफी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से बात करना उनके जीवन का एक बेहद खास और यादगार पल है। स्मित ने पीएम मोदी को अपना सबसे बड़ा आदर्श भी बताया।

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश गर्व के साथ कह सकता है कि भारतीय वे नहीं हैं जो दूसरों की जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते हैं। प्रधानमंत्री ने स्मित की माता गीता बेन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने स्मित की परवरिश श्रीमद्भागवत गीता के महान मूल्यों और संस्कारों के साथ की है। पीएम का यह स्नेह देखकर कैप्टन स्मित अभिभूत नजर आए।

कैप्टन स्मित ने साझा किया कि प्रधानमंत्री का फोन आना उनके और उनके परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है, और उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें कभी सीधे देश के प्रधानमंत्री से बात करने का अवसर मिलेगा। स्मित ने यह भी बताया कि वे जब भी किसी मुश्किल परिस्थिति में होते हैं, तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और उस संकट की घड़ी में भी वे लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे, जिससे उन्हें मानसिक संबल मिला।

राजघाट पहुंचे PM Modi, Mahatma Gandhi को दी श्रद्धांजलि

शेयर करना
Exit mobile version