नई दिल्ली। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। सोना 2,800 रुपये टूटकर 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी 5,000 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम के छह महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई।

कीमतें कहां तक लुढ़कीं?

चांदी की मौजूदा कीमत लगभग उसी स्तर पर पहुंच गई है, जहां वह 24 दिसंबर 2025 को थी, जब यह 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रही थी। वहीं, सोने की कीमतों में आई इस गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

क्यों गिर रही हैं कीमतें?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं से हट रहा है, जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस कमजोरी का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी साफ नजर आया, जहां हाजिर सोना नवंबर 2025 के बाद पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु 21.15 डॉलर यानी 0.53 प्रतिशत गिरकर 3,978.06 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इससे पहले 6 नवंबर 2025 को भी सोना 3,977.15 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा था।

कौशाम्बी: गैस टैंकर में लगी भीषण आग, 4 टोल कर्मी घायल

शेयर करना
Exit mobile version