देश के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले करीब 14 लाख सेवारत सैन्यकर्मियों को टोल प्लाजा पर पहचान पत्र दिखाने और गलत टोल कटौती की समस्या से बचाने के लिए केंद्र सरकार स्तर पर अहम चर्चा चल रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के बीच पात्र सैन्यकर्मियों की निजी गाड़ियों के लिए खास डिजिटल FASTag व्यवस्था तैयार करने को लेकर मंथन किया जा रहा है।

इस समस्या के समाधान के लिए मंत्रालयों के बीच दो प्रमुख विकल्पों पर विचार हो रहा है। पहले विकल्प के तहत विशेष कैटेगरी का FASTag दिया जा सकता है, जिसमें वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और FASTag को सत्यापित डिजिटल डेटाबेस से जोड़ा जाएगा, जिससे टोल प्लाजा पर लगे कैमरे व RFID रीडर स्वतः पहचान कर बिना शुल्क काटे वाहन को आगे बढ़ने देंगे। दूसरे विकल्प में पात्र वाहनों को सामान्य FASTag आधारित वार्षिक पास देने का प्रस्ताव है, जिसकी लागत की प्रतिपूर्ति (रिइम्बर्समेंट) बाद में रक्षा मंत्रालय करेगा।

इस पहल की जरूरत इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि सरकार वित्त वर्ष 2027-28 के अंत तक देश के लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर बैरियर-लेस मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) तकनीक लागू करने की दिशा में काम कर रही है। इस व्यवस्था में बैरियर नहीं होंगे और ANPR कैमरों व RFID रीडर के जरिए चलती गाड़ी से डिजिटल टोल वसूली होगी। ऐसे में फिजिकल आईडी जांचने की व्यवस्था न होने पर यदि पात्र वाहन डेटाबेस में दर्ज नहीं होंगे तो गलत टोल कटौती या ई-नोटिस जारी होने की आशंका रहेगी।

इंडियन टोल्स एक्ट, 1901 और सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेशों के तहत सेवारत सैन्यकर्मियों को टोल छूट का प्रावधान है, हालांकि यह निर्धारित दिशा-निर्देशों व पात्रता शर्तों के अधीन होता है। फिलहाल यह प्रस्ताव केवल सेवारत सैन्यकर्मियों के लिए विचाराधीन है, इसमें पूर्व सैनिक शामिल नहीं हैं, जबकि BSF, CRPF, CISF जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों पर निर्णय गृह मंत्रालय के स्तर पर लिया जाता है।

Azam Kahn On Owaisi : अब्दुल वाले बयान पर सपा के Azam Khan का Owaisi को करारा जवाब !

शेयर करना
Exit mobile version