प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली स्थित श्री विनायक मंदिर (सरोजिनी नगर) में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। यह उनके सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुआ। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद से वह लगातार सत्ता में रहे हैं। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में।
25 साल पूरे होने पर मंदिर पहुंचे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में विभिन्न स्थलों पर प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशभर के लोगों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
सोशल मीडिया पर PM मोदी ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।’
देशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर देशभर में भाजपा और एनडीए सहयोगी दलों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।



