Uttar-Pradesh: लखनऊ में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान विधायक राजा भैया ने सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार और समाज दोनों का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “हम महिलाओं को सशक्त करना चाहते हैं और इसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं।”

बता दें, राजा भैया ने देश में जनगणना को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि वर्ष 2011 के बाद अब तक नई जनगणना नहीं हुई है, जो नीतिगत निर्णयों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने महिला प्रतिनिधित्व को लेकर भी बात रखी और कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए सीटें बढ़नी चाहिए ताकि वे अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।

उन्होंने समाज में महिलाओं की बदलती भूमिका पर कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन कई बार उन्हें पहचान को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि “अक्सर लोग महिला प्रधान को नहीं बल्कि प्रधानपति को जानते हैं,” जो सामाजिक सोच में बदलाव की आवश्यकता को दर्शाता है।

राजा भैया ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की भी सराहना की और कहा कि आज प्रदेश की बेटियां अधिक सुरक्षित और निर्भीक महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है, जिसका असर समाज में साफ दिखाई दे रहा है।

Women Reservation को लेकर सदन में Raja Bhaiya की धमाकेदार स्पीच, सदन में पसरा सन्नाटा!

शेयर करना
Exit mobile version