रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। विभाग की छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में मिल्क पाउडर, रिफाइंड और पाम ऑयल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 1500 लीटर दूध और पनीर बरामद किया। इसके अलावा 12 टन रिफाइंड पामोलीन ऑयल भी जब्त किया गया है। मौके से मिल्क पाउडर और रिफाइंड समेत अन्य सामग्री भी मिली है।
इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ बछरावां थाने में FIR दर्ज कराई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


