गोंडा: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गोंडा पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सपा की राजनीति और उसके पुराने कार्यकाल को लेकर ब्रजेश पाठक ने तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन संस्कृति की घोर विरोधी है और हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी को कारसेवकों पर चली गोली के मामले में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि सपा आखिर इस घटना के लिए माफी कब मांगेगी? ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि वोट हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी बहरूपिए का भेष रख रही है।

उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में उत्तर प्रदेश को गुंडा स्टेट बना दिया था। डिप्टी सीएम ने आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में अब उनकी दाल गलने वाली नहीं है।

इस दौरान ब्रजेश पाठक ने गोंडा के सीएमओ पर लगे आरोपों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा मिलेगी।

डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज होने के संकेत हैं। हालांकि, सीएमओ प्रकरण में जांच और कार्रवाई को लेकर अब आगे की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

Imran Masood के 'भीख' वाले बयान पर Ram Achal Rajbhar का जवाब, अखिलेश पर छोड़ा फैसला!

शेयर करना
Exit mobile version