अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। सरयू नदी के तट पर करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही सरयू घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूरी रामनगरी भक्तिमय माहौल में नजर आई। सरयू तट से लेकर अयोध्या के प्रमुख मार्गों तक श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से पूरी रामनगरी गूंज उठी।



