उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं, कौशल विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। कार्यक्रम के लिए लखनऊ को चुनने पर उन्होंने जयंत का आभार जताया और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी ताकत है तथा वे विकसित भारत की नई ऊर्जा हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की पहचान कौशल से है और युवाओं के कौशल से ही विकसित भारत का निर्माण होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे IIT हो या ITI, दोनों ही देश की अमानत हैं और सरकार कौशल को पूरा सम्मान देती है। पीएम ने कहा कि पहले आक्रांताओं और बाद में अंग्रेजों ने भारत के हुनर को चोट पहुंचाई और हमारी स्किल का इस्तेमाल कर अपना विकास किया, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब ITI में दाखिला लेना शर्म की बात नहीं है और अब केवल कागजी सर्टिफिकेट का दौर नहीं रहा, बल्कि वास्तविक हुनर ही मायने रखता है।

समारोह के दौरान AI को लेकर फैल रही चिंताओं पर भी प्रधानमंत्री ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि AI के बारे में बहुत गलत-गलत बातें कही जा रही हैं और इसके आने से रोजगार जाने की चर्चाएं हो रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जिसके पास हुनर है, उसका रोजगार कभी नहीं छिनेगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में हुनरमंद लोगों की कद्र बढ़ रही है और जिसके पास कौशल है, पूरी दुनिया में उसकी मांग है।

Virendra Singh से सुनिए- हिन्दू मुस्लिम आबादी पर नया हंगामा, दुनिया में मचेगा धार्मिक बवाल

शेयर करना
Exit mobile version