राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की लोकप्रियता को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा है। जब से उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का निर्णय लिया, उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। खासकर इंस्टाग्राम पर राघव चड्ढा के फॉलोअर्स में बेतहाशा कमी आई है।

बता दें, जैसा कि जानकारी सामने आई है, राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या पहले 14.6 मिलियन थी, जो अब घटकर 13.4 मिलियन हो गई है। यानी महज 24 घंटे में 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स ने उन्हें अनफॉलो किया।

राजनीतिक तौर पर सक्रिय राघव चड्ढा, जिनका ध्यान हमेशा आम आदमी के मुद्दों पर था, युवाओं के बीच काफ़ी लोकप्रिय हो गए थे। उन्होंने संसद में मोबाइल रिचार्ज न होने पर मुफ्त इनकमिंग सुविधा, पैटरनिटी लीव, और हवाई अड्डों पर सस्ते भोजन जैसी समस्याओं को उठाकर युवाओं का दिल जीता था।

हालांकि, हाल के दिनों में उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद से उनका यह बढ़ता हुआ ग्राफ़ अब उल्टा हो गया है। जेन जी (Gen Z) वर्ग, जो अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है, उनकी इस राजनीतिक दिशा परिवर्तन से निराश दिख रहा है। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि एक वायरल ‘अनफॉलो’ कैंपेन की वजह से उनका इंस्टाग्राम फॉलोअर संख्या घटी है।

UP होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी, बताया कैसा था प्रश्नपत्र

शेयर करना
Exit mobile version