यूपी में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। इलाके में बारिश आफत लेकर आई। गुरुवार को बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई। बारिश को देखते हुए मेरठ, मुजफ्फर नगर, बिजनौर, सहारनपुर में आज 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे।

बारिश में जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा एक्टिव लोग हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल के आठ लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। बुलंदशहर में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण कई जिलों का संपर्क भी टूट गया।

पूर्वांचल और पश्चिमी UP के 29 अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। गुरुवार को पश्चिमी और तराई के कई जिलों में भारी बारिश हुई। 24 घंटे के दौरान सबसे ज़्यादा बारिश बिजनौर के नजीबाबाद में 306 mm रिकॉर्ड की गई, जो 1952 के बाद माप के इतिहास में तीसरी सबसे ज़्यादा बारिश है। लगातार बारिश के कारण कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया और लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, एटा में 222 mm, संभल में 204 mm और आगरा में 146 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, तराई क्षेत्र के महाराजगंज में 104 mm और सिद्धार्थनगर में 78.6 mm बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के कारण क्षेत्र के कई जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया। अलीगढ़ में तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मेरठ में 8.3 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 7.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कानपुर, इटावा और बरेली में भी तापमान नॉर्मल से काफी नीचे रहा।

17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को तराई के 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 29 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। रीजनल मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के सीनियर साइंटिस्ट अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 13 जुलाई तक क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अच्छी मॉनसून बारिश जारी रहने की संभावना है।

इन जिलों में बहुत ज़्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस-पास के इलाके।

UP Weather Update: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, 14 लोगों की मौत, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी!

शेयर करना
Exit mobile version