रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। बता दे कि शुक्रवार को MNIT, जयपुर के स्टूडेंट्स ने नई वेबसाइट का डेमो देखा और इस पर अपनी राय भी दी। स्टूडेंट्स के सुझावों के आधार पर वेबसाइट को बेहतर बनाया जा रहा है।

जाने नई वेबसाइट में क्या होगा खास ?

  • अब बार-बार आने वाले Captcha और फालतू पॉप-अप नहीं आएंगे।
  • सभी क्लास में सीट की उपलब्धता एक साथ दिखाई जाएगी।
  • टिकट बुक करने के लिए कम स्टेप्स होंगे, जिससे बुकिंग पहले से ज़्यादा तेज़ हो जाएगी।

सुविधाएं भी कई मिलेंगी

बार-बार यात्रा करने वालों के लिए, पैसेंजर की जानकारी सेव हो जाएगी, जिससे दोबारा टिकट बुक करना आसान हो जाएगा। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि रेलवे पिछले 40 सालों से चले आ रहे पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम को भी पूरी तरह अपग्रेड कर रहा है। यह काम टिकट बुकिंग सर्विस को रोके बिना किया जा रहा है और नया सिस्टम जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि RailOne ऐप के डाउनलोड अब 4 करोड़ से ज़्यादा हो गए हैं। यह देश का सबसे बड़ा रेलवे टिकट बुकिंग ऐप बन गया है, जहाँ रेलवे की लगभग सभी सर्विस एक ही जगह पर उपलब्ध हैं। तत्काल टिकटों में बॉट्स और नकली बुकिंग को रोकने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं।

UP Politics : तीसरी पारी के लिए CM Yogi ने झोंकी ताकत,प्रदेश के दौरों से बना रहे माहौल

शेयर करना
Exit mobile version