डेस्क : शुक्रवार 21 अगस्त को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग के असर से कीमती धातुओं के भाव लगातार ऊपर जा रहे हैं। इसका असर भारतीय बुलियन मार्केट और वायदा बाजार पर भी दिखाई दिया।
इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी महंगा
कॉमेक्स बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। सोने का भाव करीब 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 4586.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं चांदी में करीब 1.07 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 68.835 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
MCX पर भी कीमतों में तेजी
भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही। सोना करीब 292 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,601 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।वहीं चांदी की कीमत में करीब 1251 रुपये का उछाल आया और यह 2,44,494 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती दिखी।
गहने खरीदने से पहले जानें रेट
घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,60,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोना करीब 1,46,694 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना लगभग 1,20,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।चांदी की कीमत भी तेजी के साथ करीब 2,45,670 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती रुचि के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।



