Desk : अदाणी इंटरनेशनल स्कूल,अहमदाबाद की फाउंडिंग डायरेक्टर और प्रमोटर तथा आईएसएसओ (ISSO) की एडवाइजरी बोर्ड मेंबर नम्रता अदाणी के नेतृत्व में इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (ISSO) अपने अब तक के सबसे बड़े सीजन में प्रवेश कर चुका है। उनके विजन के तहत आईएसएसओ का नेटवर्क बढ़कर अब 630 से अधिक स्कूलों तक पहुंच गया है, और 2026-27 के इस सीजन में 28,000 से अधिक छात्र-अथलीटों के शामिल होने की उम्मीद है।

पिछले कुछ वर्षों में आईएसएसओ के दायरे में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली है। यह संगठन 2024-25 में 440 स्कूलों से बढ़कर 2025-26 में 510 स्कूलों और अब 630 से अधिक स्कूलों तक फैल गया है। इस विस्तार पर बात करते हुए नम्रता अदाणी ने कहा कि हर बच्चा खेल की परिवर्तनकारी ताकत को महसूस करने का हकदार है। हम एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहे हैं जहां युवा एथलीट केवल प्रतिस्पर्धा ही न करें, बल्कि नेतृत्व करना और आगे बढ़ना भी सीखें।

सिर्फ प्रतियोगिताओं तक सीमित न रहकर, आईएसएसओ एक व्यापक खेल ढांचा तैयार कर रहा है। ‘ISSO IGNITE’ के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों की देखरेख में रेजिडेंशियल हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, ‘ISSO Academy’ इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट फेडरेशन (ISF), FIBA, ITTF, BWF और कुक्कीवान (Kukkiwon) जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर कोचिंग को मजबूत कर रही है। छात्रों को खेल के क्षेत्र में करियर के विकल्प देने के लिए ‘SCORE’ पहल की शुरुआत की गई है, साथ ही पीजीटीआई (PGTI) के साथ मिलकर युवा गोल्फर्स के लिए भी विशेष रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। सितंबर 2026 से फुटबॉल, टेनिस, शतरंज, तैराकी, जूडो और बैडमिंटन सहित कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जाएगा।

दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें शाम 5 बजे | UPNews | Rahul Gandhi | CM Yogi | Crime News | Bstv | Viral

शेयर करना
Exit mobile version