लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के कल्याण और चीनी उद्योग के विकास को लेकर एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। यूपी सरकार द्वारा राज्य के गन्ना किसानों को अब तक का रिकॉर्ड तोड़ 3.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य भुगतान करने वाला शीर्ष राज्य बन गया है।

उत्पादन और रिकवरी में नंबर-1 बना उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश न केवल गन्ना मूल्य भुगतान में, बल्कि गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में भी देश में पहले स्थान पर बना हुआ है। इसके अलावा एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए यूपी ने ‘चीनी परता’ (Sugar Recovery – गन्ने से चीनी निकलने का प्रतिशत) के मामले में देश के अग्रणी उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक को भी पीछे छोड़ दिया है। बेहतर कृषि तकनीकों और समय पर मिलों के संचालन से राज्य में चीनी की रिकवरी दर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि
किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल की शानदार बढ़ोतरी की है। इस फैसले से राज्य के लाखों किसान परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। सरकार की इन नीतियों के कारण यूपी का चीनी उद्योग और किसान दोनों ही लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं।

मीटिंग में भावुक हुए Siddaramaiah,मंत्रियों से बोले- हाईकमान के कहने पर छोड़ रहा हूँ सीएम पद

शेयर करना
Exit mobile version