वाराणसी: भोजपुरी फिल्म बनाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब चार साल से फरार चल रहे आरोपी जसवंत को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर आरोप है कि उसने फिल्म निर्माण में निवेश के नाम पर लोगों से 78 लाख रुपये की ठगी की थी।

भोजपुरी फिल्म बनाने का झांसा देकर लोगों को निवेश के लिए तैयार किया था

बता दे कि मामला वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जसवंत ने भोजपुरी फिल्म बनाने का झांसा देकर लोगों को निवेश के लिए तैयार किया। उसने फिल्म में पैसा लगाने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद कई लोगों से बड़ी रकम जुटाई गई, लेकिन फिल्म निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ा और निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं मिला।

चार वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था

वही पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ ठगी के पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह पिछले चार वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

सारनाथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठगी से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Jalaun में IAS रिंकू सिंह राही पर उठे सवाल! वकीलों ने ट्रांसफर की मांग को लेकर खोला मोर्चा

शेयर करना
Exit mobile version