मेरठ। जिले के लोहियानगर स्थित एमसीसी अस्पताल से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां कार्यरत नर्स नेहा की मौत को पहले आत्महत्या का रूप देकर छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे अस्पताल के ही एक शादीशुदा वॉर्ड बॉय ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया।

कैसे हुई हत्या?

पुलिस के अनुसार, वॉर्ड बॉय सुरेश का नेहा के साथ प्रेम संबंध था। पति की मौत के बाद नेहा अकेली रहकर अस्पताल में काम करके अपना जीवन चला रही थी। जब उसने सुरेश पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो सुरेश ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। नेहा की तबीयत में हल्की कमजोरी होने पर सुरेश ने उसे ड्रिप लगाने की सलाह दी और इसी दौरान जहरीला इंजेक्शन देकर उसकी हत्या कर दी।

ऐसे छिपाने की कोशिश की गई साजिश

हत्या को अंजाम देने के बाद सुरेश ने अपने दोस्त फरहान के साथ मिलकर एक फर्जी सुसाइड नोट तैयार किया और मौके पर सल्फास की गोली भी रख दी, ताकि पूरा मामला आत्महत्या का लगे और शक की सुई खुद नेहा की ओर मुड़ जाए। शुरुआत में पुलिस भी इसी दिशा में जांच कर रही थी, लेकिन घटनास्थल और साक्ष्यों में मिली विसंगतियों ने पूरी कहानी बदल दी। सख्ती से पूछताछ के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया और पुलिस अब सुरेश और उसके साथी फरहान से आगे की पूछताछ कर रही है।

Ram Mandir Donation: टिन्नू की पत्नी की फर्म का करोड़ों का कारोबार, GST कैश लेजर से जमा किए गए लाखों

शेयर करना
Exit mobile version