Mumbai: मुंबई के एक चर्चित परिवार में हुई चार लोगों की रहस्यमयी मौत के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट ने एक चौंकाने वाला और डरावना खुलासा किया है। जिस तरबूज को खाने के बाद परिवार की तबीयत बिगड़ी थी, उसमें ‘जिंक फॉस्फाइड’ पाया गया है। यह वही जहरीला रासायनिक पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा बनाने में किया जाता है।

हादसा या सोची-समझी साजिश?

शुरुआत में इस घटना को फूड पॉइजनिंग या किसी सामान्य हादसे के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद अब पुलिस की जांच का रुख पूरी तरह बदल गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जिंक फॉस्फाइड न केवल तरबूज में मिला, बल्कि मृतकों के विसरा और शरीर के नमूनों में भी इसकी भारी मात्रा पाई गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चूहे मारने की दवा तरबूज के अंदर कैसे पहुंची?

जांच के केंद्र में साजिश का एंगल

पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि क्या यह खेत में कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल का परिणाम था, या फिर किसी ने जानबूझकर परिवार को खत्म करने के लिए तरबूज में ज़हर इंजेक्ट किया था।

इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरी मुंबई को दहला दिया है। जांच अधिकारी अब संभावित साजिश और रंजिश के बिंदुओं पर अपनी छानबीन केंद्रित कर रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि यह महज एक लापरवाही थी या फिर सुनियोजित हत्या।

Virendra Singh से सुनिए,पंचायतों में रहेंगे प्रधान या बनेगे प्रशासक,नोट ज्यादा वोट कम

शेयर करना
Exit mobile version