Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से प्रेम प्रसंग के चलते आत्मघाती कदम उठाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना परौर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में एक प्रेमी युगल ने समाज और परिवार के विरोध से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

बता दें, मृतकों की पहचान गांव के ही रहने वाले सोविंदर और नन्ही के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और साथ मिलकर अपनी दुनिया बसाना चाहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से साफ मना कर दिया था और उनकी शादी का कड़ा विरोध कर रहे थे।

परिजनों की इसी हठ और सामाजिक लोक-लाज के डर से टूट चुके प्रेमी युगल ने मौत का रास्ता चुन लिया। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तब उन्होंने दोनों के शवों को फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना परौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक दबाव के चलते आत्महत्या का ही लग रहा है। इस घटना के बाद से कुबेरपुर गांव में मातम और सन्नाटे का माहौल है।

Ghaziabad में दिनदहाड़े लूटी गई कैश वैन,25 लाख रुपये से ज्यादा की हुई लूट | UP News |

शेयर करना
Exit mobile version