झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है । शादी के ठीक चार महीने बाद नई-नवेली सपना साहू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए टॉर्चर और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

32 साल की सपना साहू की शादी 20 फरवरी 2026 को झांसी के झरखड़िया मोहल्ला निवासी अभिषेक साहू से हुई थी। अभिषेक बिसाती बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं।

भाई सत्येंद्र साहू का आरोप- ससुराल वाले दहेज को लेकर परेशान थे

सपना के भाई सत्येंद्र साहू का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर परेशान थे और लगातार सोने के की-चेन, AC और दूसरे सामान की मांग कर रहे थे। घरवालों के मुताबिक, सपना 18 जून को वापस ससुराल गई थी। शनिवार रात करीब 11 बजे उसकी अपने भाई से फोन पर बात हुई थी। भाई की दवा है कि सपना ने कहा था “मुझे है से ले जाओ, मेरा मन नहीं लग रहा है।” घरवालों ने उसे मंगलवार को लाने का वादा किया था, क्योंकि उसके बड़े ससुर त्रयोदशी में थे।

रविवार सुबह सपना के पति अभिषेक का फोन आया कि वह कुछ बोल नहीं रही है। जानकारी मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंचे, जहां सपना कमरे में बेड पर बेहोश पड़ी मिली। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सत्येंद्र साहू ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और पति भी उसे पर्याप्त समय नहीं देता था। उनका कहना है कि उन्होंने सपना की हत्या के संबंध में लिखित शिकायत थाना पुलिस को दी है। थाना पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

'ये सिर्फ कानूनी औपचारिकता, अभियोजन पर सवाल नही उठाता कोर्ट'  अडानी केस पर सीनियर वकील का बयान।

शेयर करना
Exit mobile version