लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जारी गंभीर बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राज्य की चरमराती विद्युत व्यवस्था और प्रशासनिक तालमेल की कमी पर तीखे सवाल उठाए हैं।

सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि शुक्र है उत्तर प्रदेश के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साजिश होने का आरोप नहीं लगाया। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के भीतर आपसी अंतर्विरोधों की ओर इशारा करते हुए पूछा कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठकों में ऊर्जा मंत्री आते नहीं हैं या फिर उन्हें बुलाया नहीं जाता है।

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, “अगर वे आते हैं, तो माननीय से अनुरोध है कि उनके कंधे पर हाथ रखकर एक तस्वीर पोस्ट कर दें। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए। जनता को आपकी आपसी गर्मी से राहत मिल जाएगी, क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी साथ नहीं देखा है।

जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा राज में बिजली सब-स्टेशनों पर पीएसी (PAC) तैनात करनी पड़ रही है। वहीं, भाजपा के विधायक और सांसद जनता के आक्रोश से बचने के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ पत्र लिख रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा कि अब भाजपा में करंट नहीं बचा है और अगले चुनाव में जनता इन्हें हमेशा के लिए सुखा देगी। भाजपा में अब करेंट नहीं रहा!, अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी।

"वीडियो वायरल करने की दी धमकी",महिला डॉक्टर का आरोप,BJP नेता के कृत्य से सियासी भूचाल

शेयर करना
Exit mobile version