बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है। बेंगलुरु में अपने आधिकारिक आवास ‘कावेरी’ पर आयोजित एक हाई-प्रोफाइल ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ (नाश्ते की बैठक) के दौरान सिद्धारमैया ने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के सामने खुद इस बात का ऐलान किया।

बैठक के दौरान सिद्धारमैया ने भावुक होते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पद छोड़ने और नए नेतृत्व को मौका देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, “हाईकमान के आदेश और अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करते हुए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है।” इसके साथ ही उन्होंने सभी मंत्रियों को उनके कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री
माना जा रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ हुई मैराथन बैठकों के बाद यह सहमति बनी है। सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की पूरी संभावना है।

गवर्नर की अनुपस्थिति से समय पर सस्पेंस
सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया आज दोपहर बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हालांकि, राज्यपाल के एक पारिवारिक आपातकाल (मेडिकल इमरजेंसी) के कारण अचानक मुंबई/इंदौर जाने की वजह से इस्तीफे के सटीक समय को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम सचिवालय के माध्यम से या राजभवन पहुंचकर अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। इस बड़े बदलाव को देखते हुए बेंगलुरु में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Lucknow: टीले वाली मस्जिद पर नमाज अदा करने पहुंच रहे नमाजी, भारी सुरक्षा बल तैनात!

शेयर करना
Exit mobile version