प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिवंगत माफिया अतीक अहमद के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत अतीक अहमद की 1 अरब 10 करोड़ रुपये की कथित बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया है। इस कार्रवाई के तहत कुल 20.38 बीघा जमीन को जब्त किया गया है, जिससे माफिया के अवैध वित्तीय साम्राज्य को तगड़ा झटका लगा है।

बता दें, पुलिस के अनुसार जांच के दौरान असदुल्लापुर और कटहुला गौसपुर इलाकों में कुल 44 आराजियां ऐसी मिलीं जो बेनामी संपत्तियों के रूप में छिपाई गई थीं। सरकारी अभिलेखों में इन जमीनों का मूल्य करीब 47 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि बाजार में इनकी मौजूदा कीमत लगभग 110 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रशासन ने इन सभी जमीनों की खरीद-फरोख्त पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अतीक अहमद के इस अवैध साम्राज्य को छुपाने और बेनामी संपत्ति जुटाने में मदद करने वाले अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। योगी सरकार के निर्देश पर माफिया और अपराधियों की अवैध कमाई पर लगातार चल रहे इस बुलडोजर एक्शन से अपराधियों के सहयोगियों में हड़कंप मच गया है।

''हम क्रेडिट नहीं ले रहे हैं'',सपा प्रवक्ता ने बोल दी बड़ी बात ! | THE DEBATE |

शेयर करना
Exit mobile version