भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही में 112 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की लागत ₹1,340 करोड़ से अधिक है। इस दौरान सीएम योगी ने जिले के विकास, निवेश, रोजगार, सुरक्षा और सरकार की उपलब्धियों को लेकर कई बातें कहीं।

भदोही अब संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भदोही अब संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास नगर अपनी कालीन के लिए विख्यात है और 65 देशों से आए बायर्स इसे वैश्विक पहचान दे रहे हैं।

डबल इंजन सरकार में जिले का विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जिले का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास एकांकी नहीं होता, बल्कि सबको साथ लेकर चलता है। मोदी जी ने कहा है- सबका साथ, सबका विकास। सीएम योगी ने कहा कि भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है।

2017 से पहले तीर्थों को नहीं मिलता था…

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले तीर्थों को नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि यही पैसा जमीन कब्जा करने में लगता था। डबल इंजन की सरकार ने इसी पैसे पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को माफियामुक्त और उपद्रवमुक्त बनाया गया है। अब यूपी दंगाग्रस्त प्रदेश नहीं रहा।

पहले यूपी बॉटम थ्री में था, अब टॉप थ्री में

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी बॉटम थ्री में रहता था, अब टॉप थ्री में है। उन्होंने कहा कि अब बेटियों और व्यापारियों में डर नहीं है। यूपी में सुरक्षित माहौल से निवेश बढ़ा है।

9.50 लाख युवाओं को नौकरी देने का दावा

सीएम योगी ने कहा कि 9.50 लाख युवाओं को हमने नौकरी दी है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, “सपा वालों गिनते रहो अभी और नौकरियां देंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने यह भी कहा, “जो भी सुरक्षा में सेंध लगाएगा उसके लिए जेल खुले हैं।”

खेलों में आगे बढ़ रहे नौजवान

सीएम योगी ने कहा कि अब खेलों में नौजवान आगे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हर कमिश्नरेट में स्पोर्ट कॉलेज स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, “एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है।”

सपा पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के एजेंडे में परिवार था, माफिया थे और दंगाई थे। उन्होंने कहा कि उनके एजेंडे में किसान, महिलाएं और नौजवान नहीं थे।

यूपी की राजधानी के सड़कों पर उतरी नाव, लखनऊ की इस तबाही ने खोल दी सारे दावों की पोल!

शेयर करना
Exit mobile version