राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी उस वक्त अपने चरम पर पहुंच गई जब जंतर-मंतर की ओर पैदल मार्च निकाल रहे विपक्षी सांसदों और नेताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान भारी हंगामे के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रियंका गांधी सड़क पर लेटकर धरना देने बैठ गईं और आरोप लगाया कि सांसदों के साथ मारपीट की जा रही है और उनके साथ गलत बर्ताव हो रहा है।

प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटकर धरना देते हुए कहा सांसदों को मारा-पीटा जा रहा है। हमारे साथ गलत बर्ताव किया जा रहा है। सरकार पुलिस को यहां से हटाए।

बता दें, इससे पहले राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। इसके विरोध में विपक्ष ने तयशुदा स्थल जंतर-मंतर पर पहुंचकर देश को यह संदेश देने का निर्णय लिया था कि वे ज्ञानेश कुमार को वैध चुनाव आयुक्त नहीं मानते हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए विपक्षी दलों की बस और मार्च को बीच में ही रोक लिया, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया।

गौरलतब है कि इससे पहले मंगलवार को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में INDI गठबंधन के नेताओं ने आकाशवाणी भवन पर करीब आठ घंटे तक धरना दिया था। उस प्रदर्शन के बाद भी पुलिस ने रात के समय नेताओं को हिरासत में लिया था। लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली की सड़कों पर चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

Virendra Singh से सुनिए,यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस,कई IPS हुए इधर से उधर

शेयर करना
Exit mobile version