डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से राज्यसभा चुनाव को लेकर सामने आई नई सूची ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश कोटे से सांसद रहे दो बड़े केंद्रीय मंत्रियों को इस बार राज्यसभा का टिकट नहीं दिया है, जिसके बाद से सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिन प्रमुख चेहरों को इस सूची में जगह नहीं मिली है, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के नाम शामिल हैं। हरदीप सिंह पुरी अभी तक उत्तर प्रदेश से ही राज्यसभा सांसद के थे।

पार्टी द्वारा इन दोनों दिग्गजों को राज्यसभा की उम्मीदवारी से बाहर रखे जाने के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल के दौरान इन दोनों मंत्रियों को अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी संगठन आगामी रणनीतियों के तहत नए चेहरों को मौका देने की तैयारी में है। हालांकि, पार्टी हाईकमान की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर इन अटकलों को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन नामों के ऐलान के बाद से राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिहाज से यह घटनाक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा के राजनीतिक भविष्य को लेकर अब अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। देखना यह होगा कि पार्टी इन वरिष्ठ नेताओं को आगे कौन सी नई जिम्मेदारी सौंपती है या फिर मंत्रिमंडल में किस प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं।

BJP Rajya Sabha Candidates: बीजेपी ने घोषित किए राज्यसभा के उम्मीदवार,इस नाम ने सबको चौंकाया !

शेयर करना
Exit mobile version