तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला उलटफेर सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनकी पारंपरिक मजबूत मानी जाने वाली कोलाथुर विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। इस नतीजे ने पूरे राज्य की राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है।

बता दें, चुनाव आयोग के अनुसार, इस सीट पर TVK उम्मीदवार वीएस बाबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को 7,544 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। वीएस बाबू को 64,714 वोट मिले, जबकि स्टालिन को 57,170 वोटों से संतोष करना पड़ा।

बता दें, कोलाथुर सीट को लंबे समय से एमके स्टालिन का राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा था, लेकिन इस बार मतदाताओं ने अप्रत्याशित फैसला देते हुए राजनीतिक समीकरण बदल दिए। TVK उम्मीदवार की जीत को पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने राज्य की राजनीति में नई ऊर्जा भर दी है।

विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जहां पारंपरिक राजनीतिक गढ़ों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। चुनावी माहौल में यह परिणाम कई बड़े संकेत छोड़ रहा है।

Election Results : 5 राज्यों के चुनवी नतीजों में कौन कहाँ से जीता, सुनिए क्या बोले पार्टी प्रवक्ता ?

शेयर करना
Exit mobile version