Chennai: दक्षिण भारत की राजनीति और खासकर तमिलनाडु से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) को एक साथ तीन बड़े झटके लगे हैं। पार्टी के तीन मौजूदा विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस अचानक हुए इस्तीफे के बाद तमिलनाडु के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

स्पीकर जे.सी.डी. प्रभाकर को सौंपा इस्तीफा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस्तीफा देने वाले विधायकों में मारगथम कुमारावेल, पेरुन्दुराई जयकुमार और सत्यभामा का नाम शामिल है। इन तीनों विधायकों ने विधानसभा स्पीकर जे.सी.डी. प्रभाकर से मुलाकात कर उन्हें अपना आधिकारिक त्यागपत्र सौंप दिया है। एक साथ तीन विधायकों के जाने से एआईएडीएमके खेमे में हड़कंप मच गया है।

TVK के टिकट पर उपचुनाव लड़ने की तैयारी!
राजनीतिक विशेषज्ञों और सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस्तीफा देने वाले यह तीनों नेता आने वाले दिनों में अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) का दामन थाम सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तीनों नेता आगामी विधानसभा उपचुनाव में TVK के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। इस कदम से राज्य में एक नए राजनीतिक समीकरण के संकेत मिल रहे हैं।

मंत्री Kapil Dev Agrawal ने विपक्ष पर साधा निशाना, अखिलेश यादव पर भी लगा दिया ये बडा़ आरोप!

शेयर करना
Exit mobile version