फिरोजाबाद। इटावा पुलिस की एसओजी टीम और बदमाशों के बीच शुक्रवार दोपहर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को मार गिराया। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास नीम खेरिया गांव में हुई इस मुठभेड़ में बदमाशों की फायरिंग से एसओजी के दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुई मुठभेड़?

पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से दो बदमाश झारखंड भागने की फिराक में हैं और उनकी लोकेशन संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में मिली थी। सूचना मिलते ही इटावा एसओजी टीम ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बदमाश ट्रेन से कूदकर पास के गांव की तरफ भागने लगे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और दोनों बदमाश मारे गए।

दो सिपाहियों को लगी गोली

बदमाशों की फायरिंग में एसओजी के आरक्षी डेविड चौहान के पेट में और पुष्पेंद्र के कंधे में गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें पुलिस टीम तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव और एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांघे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं।

Etawah में पुलिस टीम पर हमला, बदमाशों की फायरिंग में 2 सिपाही घायल पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी

शेयर करना
Exit mobile version