टीवी का लोकप्रिय ऐतिहासिक शो “जोधा अकबर” लंबे समय तक दर्शकों के बीच चर्चा में रहा और इस शो ने लगभग दो साल तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। इस शो को एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। शो में रजत टोकस ने अकबर और परिधि शर्मा ने जोधा बाई का किरदार निभाया था, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।

इस शो में लवीना टंडन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अकबर की पहली पत्नी रुकैया सुल्तान बेगम का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों से काफी लोकप्रियता मिली। इससे पहले कुछ शुरुआती एपिसोड में यह भूमिका स्माइली सूरी ने निभाई थी, जिसके बाद लवीना टंडन ने इस किरदार को आगे बढ़ाया।

लवीना टंडन ने बहुत कम उम्र में ही टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 2004 में “तुम बिन जाऊं कहां” से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई टीवी शोज में नजर आईं, जिनमें “हीरो”, “धरती के वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान”, “शश्श फिर कोई है” और “दिल मिल गए” जैसे शो शामिल हैं।

22 साल की उम्र में “जोधा अकबर” में रुकैया सुल्तान बेगम के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इस किरदार के बाद वह टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम बन गईं। इसके बाद भी उन्होंने “तुम ही बंधू सखा तुम्ही”, “प्यार तूने क्या किया”, “नागिन”, “वारिस”, “चंद्रनंदिनी”, “मुस्कान” और “मरियम खान” जैसे कई टीवी शोज में काम किया।

हालांकि समय के साथ लवीना टंडन टीवी की दुनिया से दूर हो गईं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह अपने करियर को पीछे मुड़कर देखती हैं और खुद की तुलना करती हैं कि वह पहले कहां थीं और अब कहां हैं। उनके अनुसार, उन्हें कई ऑफर मिले, लेकिन वह डांस के प्रति अधिक रुचि रखती हैं और वह ऐसे प्रोजेक्ट्स करना चाहती हैं जिनमें डांस को प्रमुखता मिले।

फिलहाल लवीना टंडन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं और वहां अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। वह वेब सीरीज “अनदेखी” और “लुक्खे” में नजर आई हैं। “अनदेखी” में वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती दिखाई दीं, जबकि “लुक्खे” में उनका किरदार काफी अलग और दमदार है, जिसमें वह एक कठोर और नकारात्मक किरदार में भी नजर आती हैं।

BIg News | योगी सरकार का बड़ा एक्शन, आयुष्मान योजना में धांधली पर सख्ती, 200 अस्पतालों पर गिरी गाज

शेयर करना
Exit mobile version