मनोरंजन डेस्क : साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘माइसा’ की शूटिंग के दौरान हिप में लगी चोट के बाद अब जल्द ही काम पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चोट के कारण कुछ दिनों तक काम से दूर रहीं रश्मिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रिकवरी के दौरान बिताए गए अपने सुकून भरे पलों की झलक फैंस के साथ साझा की है। पूजा-पाठ करने, अपने पेट डॉग के साथ खेलने, पिक्चर पज़ल सुलझाने और गार्डन में समय बिताने जैसी गतिविधियों से उन्होंने अपने इन दिनों को खास बनाया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा कि वह बहुत जल्द अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स फिर से शुरू करने जा रही हैं, लेकिन घर पर बिताए गए इस शांत समय को वह निश्चित रूप से बहुत मिस करेंगी। गौरलतब है कि इससे पहले 3 अगस्त को रश्मिका ने अपनी चोट के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि लगातार तीसरी बार चोट लगने के बाद उन्हें काम से ब्रेक लेना पड़ा। ‘माइसा’ फिल्म के एक मुश्किल डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनके दाहिने कूल्हे का एक टेंडन अलग (Tendon Tear) हो गया था, जिसे ठीक होने में लंबा समय लगा। उन्होंने इसे अपनी अब तक की सबसे ज्यादा फिजिकली डिमांडिंग फिल्मों में से एक बताया था।
रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। फिल्म ‘माइसा’ गोंड जनजातियों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसमें वह एक गोंड महिला की अनूठी भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा, वह राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित और ब्रिटिश राज के दौर पर आधारित तेलुगु पीरियड ड्रामा ‘राणाबली’ में अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी, जो 16 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



