देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर चूना लगाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने देश के विभिन्न राज्यों से ऑपरेट हो रहे साइबर गैंग पर शिकंजा कसते हुए 250 फर्जी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है।

इसके साथ ही, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ऐसी 134 संदिग्ध वेबसाइट्स के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

यात्रा शुरू होने से पहले ही अलर्ट पर थी टीम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) एसटीएफ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधियों का यह गिरोह कई अलग-अलग राज्यों से बैठकर देश भर के श्रद्धालुओं को अपना शिकार बना रहा था। इस खतरे को देखते हुए साइबर टीम यात्रा की शुरुआत से पहले ही पूरी तरह अलर्ट मोड पर थी।

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर पैनी नजर
श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार काम कर रही हैं। इसके तहत संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल्स और व्हाट्सएप नंबरों की कड़ाई से निगरानी की जा रही है, जिनका इस्तेमाल ठगों द्वारा फर्जी बुकिंग के विज्ञापन फैलाने के लिए किया जा रहा था। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे हेलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग केवल आधिकारिक और प्रामाणिक वेबसाइट से ही करें।

28 मई की 25 बड़ी खबरें | Top 25 News | UP News | Today Hindi News | CM Yogi | Akhilesh |Politics

शेयर करना
Exit mobile version