रायबरेली: जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ गेहूं चोरी के आरोप में कुछ मासूम बच्चों को तालिबानी सजा दी गई। बच्चों को बिजली के खंभे से बांधकर पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर हर कोई गुस्से में है।

आरोप है कि गांव में गेहूं चोरी होने पर ग्राम प्रधान ने खुद ही कानून हाथ में ले लिया और बच्चों को पकड़कर खंभे से बांध दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। 23 मई 2026 की सुबह जैसे ही यह वीडियो सामने आया, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोग सवाल उठा रहे हैं कि बच्चों के साथ इस तरह का अमानवीय और गैरकानूनी बर्ताव करने का हक आखिर किसे दिया?

घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और सभी को पुलिस की अगली कार्रवाई का इंतजार है।

White House के बाहर फायरिंग? कौन था हमलावर? Donald Trump  की जान को खतरा? देखिए बड़ी अपडेट

शेयर करना
Exit mobile version