भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब सिर्फ आत्महत्या या पारिवारिक विवाद तक सीमित नहीं रह गया है। जांच आगे बढ़ने के साथ कई ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं जिन्होंने पुलिस की शंका और गहरा दी है। पति समर्थ सिंह से पूछताछ के बाद अब पुलिस घटनाक्रम की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है।

प्रेग्नेंसी के बाद बदला था व्यवहार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक समर्थ सिंह ने पूछताछ में कहा है कि प्रेग्नेंसी कन्फर्म होने के बाद ट्विशा काफी तनाव में रहने लगी थी। उसने यह भी बताया कि मौत से पहले अजमेर जाने को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। हालांकि ट्विशा के मायके पक्ष का आरोप है कि वह लगातार मानसिक दबाव में थी और ससुराल का माहौल उसे परेशान कर रहा था।

मां को किया था आखिरी फोन

परिवार का दावा है कि 12 मई की रात ट्विशा ने अपनी मां को फोन कर रोते हुए अपनी परेशानी बताई थी। बातचीत के दौरान उसने अचानक फोन काट दिया और कहा कि समर्थ कमरे में आ गया है। इसके बाद परिवार ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। कुछ घंटों बाद सास गिरिबाला सिंह ने फोन कर मौत की जानकारी दी।

फरार पति ने किया सरेंडर

मौत के बाद समर्थ सिंह कई दिनों तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। बाद में उसने जबलपुर में सरेंडर की कोशिश की जिसके बाद भोपाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल वह सात दिन की पुलिस रिमांड पर है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

जांच पर पूरे देश की नजर

मामले में एम्स की फॉरेंसिक टीम भी जांच में शामिल हो चुकी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लिए जाने के बाद केस की गंभीरता और बढ़ गई है। ट्विशा का परिवार लगातार निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

"जितना कांग्रेस समाजवादी ने..." सपा और कांग्रेस को लेकर BJP सांसद  Ghulam ali khatana का बड़ा बयान

शेयर करना
Exit mobile version