नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर करीब ₹400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। संजय सेठ ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को दबाने के लिए कार्रवाई कर रही है और मामले की CBI जांच नहीं होने दे रही है।

संजय सेठ ने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया में बड़ी वित्तीय गड़बड़ी हुई है और छात्रों की मांग सिर्फ निष्पक्ष जांच की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार अपने नेताओं और राजनीतिक सहयोगियों को बचाने के लिए CBI जांच से पीछे हट रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और वे परीक्षा रद्द करने, CBI जांच कराने और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।

वहीं, झारखंड में JPSC-JSSC Reform Morcha के बैनर तले छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले रांची में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था।

गांजा फूंककर Air India का विमान उड़ा रहा था पायलट, अचानक गिरा 300 फीट नीचे, डोप टेस्ट में बड़ा खुलासा

शेयर करना
Exit mobile version