यूपी टी-20 लीग के नॉकआउट दौर को लेकर यूपी गवर्निंग काउंसिल ने एक बेहद अहम और बड़ा फैसला लिया है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और पिच पर अनियंत्रित उछाल की वजह से प्ले-ऑफ और फाइनल मुकाबलों को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। अब लीग का खिताबी मुकाबला 6 सितंबर को लखनऊ में खेला जाएगा।

बता दें, कानपुर में लीग स्टेज के आखिरी दो मुकाबले ही आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद सभी टीमें प्ले-ऑफ चरण के लिए लखनऊ का रुख करेंगी। नए शेड्यूल के अनुसार, 3 सितंबर को इकाना स्टेडियम में क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 4 सितंबर को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आयोजित होगा, जबकि 6 सितंबर को सीजन का ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा।

वहीं, गवर्निंग काउंसिल ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैच के निष्पक्ष संचालन को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। कानपुर में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम और आउटफील्ड गीली होने के कारण कई मैचों में व्यवधान पड़ा था। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में विश्वस्तरीय ड्रेनेज सिस्टम और आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे दर्शकों को बिना किसी बाधा के रोमांचक प्ले-ऑफ मुकाबले देखने को मिलेंगे।

"इनकी मति मारी गई है..." Rahul Gandhi पर FIR को लेकर आखिर ऐसा क्यों बोले  Imran Masood?

शेयर करना
Exit mobile version