उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली पुलिस ने 68 करोड़ रुपये के विशालकाय GST फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।बता दें, फर्जी GST बिलों और फर्जी ई-वे बिलों के जरिए कर चोरी करने वाले इस अंतरप्रांतीय गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने कानपुर और उन्नाव से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविंद श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला और दीपू गुप्ता के रूप में हुई है, जबकि पुलिस के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना संजय अग्रवाल है जिसकी तलाश जारी है।

बता दें, जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ‘RS Traders’ नाम की एक कागजी फर्म बना रखी थी, जिसका मौके पर कोई वजूद या भौतिक अस्तित्व ही नहीं था। आरोपी फर्जी फर्मों का जाल बिछाकर और फर्जी ई-वे बिल जनरेट कर बड़े पैमाने पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) फ्रॉड को अंजाम दे रहे थे। जब विभाग और स्थानीय पुलिस ने बिंदकी में फर्जी लेनदेन का भौतिक सत्यापन किया, तो फर्जीवाड़े की पूरी परतें खुलती चली गईं।

वहीं, बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और सरगना संजय अग्रवाल तथा फर्जीवाड़े में शामिल अन्य सहयोगियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस और संबंधित कर विभाग अब फर्म के बैंक खातों की जांच कर ठगी गई रकम की जब्ती की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

"इनकी मति मारी गई है..." Rahul Gandhi पर FIR को लेकर आखिर ऐसा क्यों बोले  Imran Masood?

शेयर करना
Exit mobile version