हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने इस बार थैंक्सगिविंग का त्योहार अपनी बेटी मालती मैरी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मनाया। हालांकि, इस खास मौके पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उनके साथ मौजूद नहीं थीं। प्रियंका इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऐसे में निक को उनकी कमी काफी खली।

निक जोनस ने सोशल मीडिया पर थैंक्सगिविंग सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह गिटार बजाते, परिवार के साथ त्योहार का खाना खाते और अपने करीबियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने फैमिली सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलक फैंस के साथ साझा की।

निक ने प्रियंका को बताया अपनी ‘जान’

इस सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा की गैरमौजूदगी को लेकर निक ने एक भावुक पोस्ट भी लिखी। उन्होंने अपनी पत्नी को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद। अपनी जान @priyankachopra को मिस कर रहा हूं, जब वह ऑस्ट्रेलिया में सेट पर धमाल मचा रही हैं।”

निक के इस प्यार भरे संदेश ने फैंस का ध्यान खींचा। बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। जनवरी 2022 में दोनों सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी के माता-पिता बने थे।

‘ब्लूफ्लाई’ में रसेल क्रो के साथ नजर आएंगी प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऑस्कर विजेता अभिनेता रसेल क्रो भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन निमरोड एंटल करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी प्रिंसिपल फोटोग्राफी ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू होने वाली है।

फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर डेविड फ्रिगेरियो, विलियम यूबैंक और कार्लाइल यूबैंक ने काम किया है। प्रियंका के इस प्रोजेक्ट को लेकर उनके फैंस के बीच काफी उत्सुकता है।

‘वाराणसी’ और ‘वेंटिलेटर 2’ भी हैं चर्चा में

प्रियंका चोपड़ा का एक और बड़ा प्रोजेक्ट एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ है। इस फिल्म में वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी।

इसके अलावा प्रियंका ने अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले ‘वेंटिलेटर 2’ की भी घोषणा की है। इस फिल्म के जरिए वह निर्देशक राजेश मापुस्कर के साथ दोबारा काम करने जा रही हैं। साल 2016 में आई नेशनल अवॉर्ड विजेता मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का यह सीक्वल 2027 में रिलीज होने की तैयारी में है।

फिलहाल निक और प्रियंका भले ही अलग-अलग देशों में अपने काम में व्यस्त हों, लेकिन निक का यह प्यार भरा संदेश एक बार फिर दोनों के रिश्ते की खूबसूरत झलक दिखा गया।

दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें शाम 5 बजे | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP News | | UP Politics | Akash Anand

शेयर करना
Exit mobile version