मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि खाली टैंकर में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि टैंकर का ढक्कन करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरा। अचानक हुए विस्फोट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में वेल्डिंग का काम कर रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि टैंकर के अंदर गैस बनने की वजह से यह विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि टैंकर में काम के दौरान सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा था। इस हादसे ने कार्यस्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने से इलाके में चर्चा है।

Akhilesh Yadav से B.Ed TET अभ्यर्थियों की मुलाकात, नियुक्ति के आश्वासन के बाद जताई संतुष्टि!

शेयर करना
Exit mobile version