मनोरंजन डेस्क : नमित मल्होत्रा की मेगा बजट फिल्म ‘रामायणम्: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। हालांकि, रिलीज के शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है। सिनेमाघरों में 23 दिन पूरे कर चुकी फिल्म ने शुक्रवार को अब तक का अपना सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया।

बता दे कि बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन यानी शुक्रवार को 8.45 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले 21वें दिन से ही फिल्म का दैनिक कलेक्शन 10 करोड़ रुपये से नीचे बना हुआ है। इसके बावजूद फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा काफी बड़ा है।

भारत में नेट कलेक्शन 1,000.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया

ताजा आंकड़ों के अनुसार, ‘रामायणम्’ का भारत में नेट कलेक्शन 1,000.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, घरेलू बाजार में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,195.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। शुरुआती आठ दिनों में ही दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है।

दो भागों में बनेगी रामायण की कहानी

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म की कहानी महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य रामायण पर आधारित है। फिल्म की पटकथा श्रीधर राघवन के साथ नितेश तिवारी ने तैयार की है। नमित मल्होत्रा और यश इसके निर्माता हैं।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी और यश समेत कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना है। पहले भाग के बाद अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार रहेगा, जिसे 2028 में रिलीज करने की तैयारी है।

"प्रदेश प्रभारी ने अहंकारी रवैया अपनाया.." Rajendra Pal Gautam पर Rakesh Rathore का बड़ा बयान

शेयर करना
Exit mobile version