लखनऊ : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का स्वागत किया। उन्होंने इसे संतुलित और समावेशी बताते हुए कहा कि यह बजट देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया कि बजट में अल्पसंख्यकों के लिए 3350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष से 166 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस बजट में व्यापार, उद्योग, शिक्षा, युवा, खेल और नौकरीपेशा वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है, जो समाज के सभी वर्गों के लिए सकारात्मक कदम है।

बजट में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की झलक दिखी, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मौलाना ने इसे देश को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल बताया, लेकिन अफसरशाही की लूट-खसोट के कारण योजनाओं के ज़मीनी स्तर तक न पहुँचने पर चिंता भी जताई।उन्होंने सरकार से अपील की कि अल्पसंख्यकों के अंतिम व्यक्ति तक बजट के लाभ पहुँचाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाएं वास्तविकता में उतरें।

"महंगाई कम करने पर जोर" PM Modi ने संबोधन में उठाया बड़ा मुद्दा | Budget 2026

शेयर करना
Exit mobile version