नई दिल्ली– भारत की समुद्री कूटनीति और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से तैनात Indian Ocean Ship (IOS) SAGAR अब थाईलैंड के फुकेत बंदरगाह से रवाना होकर इंडोनेशिया के जकार्ता की ओर बढ़ गई है। यह मिशन INS सुनयना के माध्यम से चलाया जा रहा है, जो भारत की समुद्री रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

फुकेत में सफल पोर्ट कॉल पूरा

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, IOS SAGAR ने फुकेत में तीन दिवसीय हाई-टेम्पो ऑपरेशनल टर्नअराउंड (OTR) सफलतापूर्वक पूरा किया। यह इस तैनाती के दौरान दूसरा पोर्ट कॉल था, जिसे सफल माना गया है।

भारत-थाईलैंड नौसेना सहयोग को मजबूती

फुकेत दौरे के दौरान भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी (RTN) के बीच कई पेशेवर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। INS सुनयना के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सिद्धार्थ चौधरी ने थर्ड नेवल एरिया कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल सथापोर्न वज्रत से मुलाकात की और समुद्री सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

इस दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच और योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दोनों देशों के जवानों ने भाग लिया। इसके अलावा एक संयुक्त पासेज एक्सरसाइज (PASSEX) भी की गई, जिसमें संचार अभ्यास और फॉर्मेशन मैन्युवर्स शामिल थे। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं की “plug-and-play capability” को दर्शाता है।

जहाज पर आयोजित डेक रिसेप्शन में वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों ने भाग लिया, जहां समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग पर विचार साझा किए गए। साथ ही जहाज को आम नागरिकों के लिए भी खोला गया, जिससे लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिला।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि IOS SAGAR अब इंडोनेशिया के जकार्ता के लिए रवाना हो चुका है, जहां आगे का पोर्ट कॉल और समुद्री सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह मिशन दक्षिण-पूर्व हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

यह तैनाती भारत की महासागर विजन के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देना है।

इससे पहले 5 अप्रैल को INS सुनयना ने मालदीव की राजधानी माले में भी पोर्ट कॉल किया था, जहां संयुक्त समुद्री अभ्यास और प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की गई थीं।

महिला आरक्षण बिल को लेकर BJP मुख्यालय पर कांग्रेस का हंगामा,Alka Lamba के नेतृत्व में भयंकर प्रदर्शन

शेयर करना
Exit mobile version