यह घटना बेहद अजीब है यहां टूर्नामेंट में क्रिकेट मैच खेलने को नहीं मिला तो गुस्से में आकर एक खिलाड़ी ने पूरी पिच खराब कर दी यह खिलाड़ी ट्रैक्टर लेकर क्रिकेट के ग्राउंड में घुस गया और देखते ही देखते पूरी पिच उखाड़ दिया।

https://bharatsamachartv.in/wp-content/uploads/2026/04/C.K.P-70.mp4

मैदान में मचा हड़कंप, कुछ ही मिनटों में पिच बर्बाद

महाराष्ट्र के धरणगांव में एक अजीबोगरीब और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां जलगांव रूरल एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान एक युवक ट्रैक्टर लेकर सीधे मैदान में घुस गया। मैच अपने रोमांचक मोड़ पर था, तभी अचानक ट्रैक्टर पिच तक पहुंच गया और युवक ने हल चलाकर पूरी पिच को जोतना शुरू कर दिया। इस घटना से मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में क्रिकेट पिच पूरी तरह खराब हो गई और आयोजकों को मजबूरन फाइनल मैच रद्द करना पड़ा।

https://bharatsamachartv.in/wp-content/uploads/2026/04/C.K.P-69.mp4

नाराजगी और विवाद बना घटना की वजह

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक टूर्नामेंट में शामिल नहीं किए जाने से नाराज था। बताया जा रहा है कि आयोजकों और आरोपी के बीच पहले से विवाद और कथित बेइज्जती को लेकर तनाव चल रहा था। इसी गुस्से में उसने यह कदम उठाया। घटना के समय मैदान पर कई स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।

वीडियो वायरल, कार्रवाई की तैयारी

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर पिच पर चलते हुए मिट्टी उखाड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Pallavi Patel की जनसभा में गरमाई सियासत... UGC और महिला आरक्षण को लेकर BJP पर बरसीं!

शेयर करना
Exit mobile version