गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नशे के अंतरराष्ट्रीय और हाईटेक काले कारोबार के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेरठ नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम के शक्ति खंड में एक आलीशान घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर के भीतर चल रहे एक बड़े इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना नितिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

तस्कर नितिन यादव के इस ठिकाने से देश ही नहीं बल्कि विदेशों से मंगवाई गई भारी मात्रा में महंगी ड्रग्स और मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। नारकोटिक्स टीम द्वारा जब्त की गई इस ड्रग्स की कुल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.42 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से एक ब्रेजा कार और 5 लाख रुपये नगद (कैश) भी बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया है कि नितिन यादव बेहद शातिराना ढंग से अपने घर को ही ड्रग्स का मुख्य गोदाम बनाकर पूरा सिंडिकेट ऑपरेट कर रहा था। वह देश की राजधानी दिल्ली से भारी मात्रा में ड्रग्स लाकर गाजियाबाद और एनसीआर (NCR) के इलाकों में ऑन-डिमांड सप्लाई करता था। इस काले धंधे को सुचारू रूप से चलाने के लिए नितिन ने बाकायदा कई युवाओं को मोटी सैलरी (नौकरी) पर रखा हुआ था, जो ग्राहकों तक ड्रग्स की सुरक्षित डिलीवरी पहुंचाते थे। नारकोटिक्स यूनिट अब इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य बड़े चेहरों और उन युवाओं की तलाश में जुटी है जो इस नेटवर्क का हिस्सा थे।

Shamli में Ayush Malik की घर वापसी पर पिता Devraj Malik बोले “मेरा बच्चा वापस आ गया”

शेयर करना
Exit mobile version