अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया गया है। हैरी बॉक्सर पर हत्या, धमकी देने और रंगदारी वसूलने समेत कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी हैरी बॉक्सर ने ली थी।
दिल्ली पुलिस के इनपुट पर अमेरिका में हिरासत
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से मिले इनपुट के आधार पर अमेरिकी एजेंसियों ने लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया है। हैरी बॉक्सर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, धमकी और रंगदारी वसूलने जैसे आरोप शामिल हैं।
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद दी थी बॉलीवुड को धमकी
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके साथ ही ऑडियो के जरिए बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकी भी दी थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी हैरी बॉक्सर ने ली थी।



