प्रयागराज: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। अब्बास अंसारी ने अपने खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोले जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है और अदालत में एक अवमानना याचिका (Contempt Petition) दाखिल की है।

इस अवमानना याचिका में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एसपी गाजीपुर ने माननीय उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) के आदेशों की अवहेलना की है।

क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने से जुड़ा है, जहाँ पुलिस ने विधायक अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोली थी। इस कार्रवाई के खिलाफ अब्बास अंसारी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पूर्व में सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर एसपी को इस मामले पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया था।

याचिका के अनुसार, हाईकोर्ट द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देश और समय सीमा के बावजूद एसपी गाजीपुर ने इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया। कोर्ट के आदेश की इसी अनदेखी और अवहेलना को आधार बनाते हुए विधायक अब्बास अंसारी ने अब गाजीपुर एसपी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Ghazipur पुलिस के खिलाफ Abbas Ansari का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट में दी चुनौती ! | UP News |

शेयर करना
Exit mobile version